गोपालगंज: गोपालपुर थाना क्षेत्र में शराब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर शराब के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें रविवार की दोपहर 3:00 बजे गोपालगंज सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया। इसकी जानकारी गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने दी है।