हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप शनिवार से मंडी में आरंभ हुई। चैंपियनशिप का शुभारंभ मंडी के विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर, महासचिव रमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय कालिया, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर तुर्की पंकज शर्मा ने उनका स्वागत किया।