कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में सुभाष चौक के पास छात्र नेता मनोज यादव की कार डिवाइडर से टकराई
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया के सुभाष चौक के समीप छात्र नेता मनोज यादव की कार सोमवार को 9:50 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के सभी चक्के ब्लास्ट हो गए।