पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। शक्तिनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेमनगर रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी की गई 50 मीटर कॉपर केबल तार के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।