बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर फोरलेन पर टेंपो पलटने से यूपी के युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हलीवंता स्थित फोरलेन सड़क पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार अपनी बहन के घर से टेंपो के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हल