खगौल: दानापुर में दो गुटों की गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर की मौत
दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक नाला के पास रविवार देर शाम करीब 8 बजे शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी हो गई। घटना में 16 वर्षीय नितिन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में ताराचक निवासी विजय कुमार और मुबारकपुर निवासी सन्नी कुमार शामिल हैं। विजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर