विदिशा नगर: नगरपालिका के पास शहर को पेयजल उपलब्ध करानेबचा 7 से 10 दिन का पानी बारिश न होने पर होगी परेशानी कर्मचारियों ने दी जानकारी
नगर पालिका विदिशा के माध्यम से वाटर वर्क्स में दो फिल्टर प्लांट के माध्यम से विदिशा नगर को पेयजल सप्लाई किया जाता है। वर्तमान समय में मानसून 15 जून से आने की संभावना थी, जो लेट हो गया है। शनिवार सुबह 8 बजे नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि नगर पालिका के पास वर्तमान समय में शहर को पेयजल उपलब्ध कराने में मात्र 7 से 10 दिन का पानी बचा है।