झांसी: पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने महिला उत्पीड़न और टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Sep 19, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद, उन्होंने मासिक अपराध गोष्ठी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। गोष्ठी में महिला उत्पीड़न, लंबित मामलों, टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।