झांसी: फिल्टर रोड पर पैसों के विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर चाकू से किया हमला, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jhansi, Jhansi | Sep 19, 2025 गुरुवार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के फिल्टर रोड पर पैसों के विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित विजय सोनी अपनी पत्नी स्नेहा के साथ घर पर थे, तभी उनका भाई घर आया और शराब के लिए पैसे मांगे. मना करने पर, उसने विजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।