उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उधवा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम उपस्थित रहें। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने बताया कि आगामी 28 जून को तीन दिवसीय पल्स पोलियों कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।