डलमऊ: गंगा एक्सप्रेस वे पर डंपर का टायर फटने से कार में हुई जोरदार भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल
शनिवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के कटघर के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। जहां पर गंगा एक्सप्रेस वे पर चल रहा डंपर का टायर फटने से अनियंत्रित डंपर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।उस पर सवार माता-पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज जारी है।