चंदला: चंदला में ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टरों का आतंक, हादसो को दे रहे न्योता; वीडियो वायरल
चंदला नगर से ओवरलोड रेत लेकर गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का एक वीडियो रविवार की सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रेत से भरी ट्रॉली के कारण ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय युवाओं ने आरोप लगाया है कि ओवरलोड वाहनों पर कोई अंकुश नहीं है।