खिलचीपुर: खिलचीपुर में भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन, हज़ारों श्रद्धालु भक्ति में लीन
खिलचीपुर के गोविंद धाम कालोनी में एक भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन बुधवार की रात 9:00 बजे से किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात श्री खाटू श्याम के भजनों में लीन रहे। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक विद्युत सज्जा और मनमोहक झांकियों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में श्रद्धाल