कोटली के चलहर में नवल किशोर और दीपक कुमार की स्मृति में सीपीएल 5 क्रिकेट ट्रॉफी का शानदार शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने मुख्य अतिथि हवलदार लाल सिंह का भव्य स्वागत किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।