शुक्रवार 11 बजे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा चीनी मिल के केमिकल डिवीजन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मिल में संचालित प्रक्रियाओं, सुरक्षा मानकों,रसायनों के भंडारण तथा उनके उपयोग की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण क्रिया शील रखने को कहा।