झरिया श्री श्याम मंदिर के 43वें तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। एकादशी पर भव्य निशान शोभा यात्रा निकली गई और बाबा का अभिषेक किया गया। पंडित कैलाश पांडेय और मुन्ना पांडेय ने विधिवत अभिषेक कराया। इसके बाद श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया