निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशन में स्वीप कोषांग द्वारा रविवार को जिले भर में प्रचार वाहनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया विभिन्न पंचायतों में घूमते हुए नागरिकों से 11 नवम्बर 2025 को मतदान करने की अपील की गई। वाहनों पर लगे पोस्टर और उद्घोषणा के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।