चौपारण: यवनपुर पंचायत भवन में महिला मंडल समूह द्वारा दादपुर संकुल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए बरही विधायक मनोज यादव
विधायक मनोज कुमार यादव यवनपुर पंचायत भवन में दादपुर संकुल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां महिला मंडल के दीदीयो ने बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वही कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने स्थानीय मुखिया जानकी यादव एवं महिला मंडल की दीदीयो के साथ-साथ भाजपा नेता विकास यादव सहित अन्य के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।