खगड़िया: सदर अस्पताल से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया भागलपुर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के सदानंदपुर कठौरा गांव के इटावा बहियार में मंगलवार अधेड़ के बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज बुधवार को दिन के तीन बजे रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान जिले के अलौली प्रखंड क्षेत्र के अंबा इचरूआ के आजाद महतो के रूप में की गई थी।। परिजनों की मानें तो वह सदानंदपुर कठौरा स्थित अपने ससुराल से मंगलवार