डॉ. अंबेडकर नगर: महू जमीन से विवाद को लेकर फिर हुई मारपीट पुलिस कर रही है मामले की जांच
महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरड़िया के केकरा डबरी गांव में निजी खेत में मक्का की बुवाई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए महू के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया ग