नवगछिया पुलिस जिला के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनपुरा घाट के समीप मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना में पांच वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान खगड़िया जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र स्थित गवास बिंदटोली निवासी रणजीत सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया कि बच्ची इन दिनों अपने ननिहाल में कदवा थाना क्षेत्र में रह