निज़ामाबाद: फरिहा बाजार में प्रतिबंधित संगठन SDPI का झंडा लगाकर भागे अराजक तत्व, पुलिस ने झंडा हटवाया
आजमगढ़ जिले के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में रविवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) का झंडा कुछ विद्युत खंभों पर लगा दिया गया और वही आज सोमवार के दिन सुबह इसकी जानकारी मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झंडे को हटवा दिया है।