शाजापुर: उज्जैन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाजापुर की 4000 से अधिक महिलाएं बसों से रवाना
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी मालवा प्रांत का शक्ति संगम रविवार को उज्जैन में आयोजित हो रहा है । इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाजापुर से 75 से ज्यादा बसों से 4 हजार मातृ शक्ति उज्जैन के लिए रविवार सुबह 11 बजे रवाना हुई। उज्जैन पहुंचकर ये सभी शौर्य यात्रा में शामिल होंगी। साध्वी ऋतंभरा दीदी मां इस शक्ति संगम को संबोधित करेंगी।