शाजापुर: दुपाड़ा स्कूल में राष्ट्रीय शोक के चलते पुरस्कार वितरण समारोह स्थगित
दुपाड़ा के सीएम राइज स्कूल में शनिवार को विद्यालय में हुई गतिविधियों के साथ ही पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। दरअसल विद्यालय द्वारा समारोह पूर्वक वार्षिक उत्सव की तैयारी की गई थी। किंतु पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते विद्यालय ने उत्सव का आयोजन नही किया।