शाजापुर: ग्राम उकावता में ट्रेलर बिजली के खंभे से टकराया, बड़ा हादसा टला
जिले के ग्राम उकावता में रविवार सुबह एक ट्रेलर सड़क के किनारे ढ़ाबे के पास स्थित बिजली के पोल से टकरा गया जिसके कारण तारों से आग की चिंगारी निकलने लगी और तारों में फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। ट्रैलर 33 केविए की हाईटेंशन लाइन से टकराया, गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।बिजली बंद होने से8 से10गांव मे जनजीवन प्रभावितहै।