बसंतपुर: बलथरा बाजार के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
बसंतपुर थाना क्षेत्र के बलथरा बाजार के समीप सोमवार को अनियंत्रित होकर पिकअप ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दिया। सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिलाएं जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है।