बसंतपुर: बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में आईसीडीएस विभाग के कर्मियों द्वारा मतदान के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक
बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में बुधवार को आईसीडीएस विभाग के कर्मियों द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मतदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 मई को मतदान केंद्र पर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।