करनैलगंज: ₹50 हजार के इनामिया जालसाज को एसटीएफ और परसपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ₹50,000 के इनामिया जालसाज श्री प्रकाश शर्मा को परसपुर पुलिस व STF लखनऊ की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी ने माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹4.5 लाख की ठगी की थी। शुक्रवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पर IG देवीपाटन ने इनाम घोषित किया था।