कांडी: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कांडी में लगा आम उत्सव सह बागवानी मेला
Kandi, Garhwa | Jun 16, 2026 कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा के अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एकदिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मनरेगा कर्मियों व प्रखंडकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य फलदार वृक्षों से प्राप्त फलों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था।