कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। बीती 31 जनवरी 2026 को किशोरी ने कोतवाली कर्वी में आरोपी के खिलाफ उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था। वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 4:27 बजे प्रेस नोट जारी किया है।