अनूपपुर: जिले में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था, मंदिरों और घाटों पर श्रद्धालुओं की रही भीड़
ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी (भीमसैनी ग्यारस) के अवसर पर गुरुवार को अनूपपुर जिले भर में धार्मिक आस्था का माहौल रहा। जिले के विभिन्न मंदिरों एवं नदी-घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन-अर्चन और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की मंगलकामना की। पवित्र नगरी अमरकंटक में हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई।