हरिहरगंज: अंबा गांव: आंधी-तूफान से उजड़ा आशियाना और आटा मिल, पीड़ित ने मुआवजे की मांग की
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव वार्ड संख्या 10 निवासी बसंत मेहता एवं उनकी पत्नी नीतू कुमारी का आशियाना तथा शौर्य ऊर्जा से संचालित आटा मिल कारोबार तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित बसंत कुमार मेहता ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वे 335 वाट क्षमता के 30 प्लेट वाले सोलर सिस्टम लगाया था।