बैतूल नगर: बेतूल फोरलेन पर खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
बेतूल के भोपाल-नागपुर फोरलेन पर शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घटना रात करीब 10:30 बजे आईसर शोरूम के पास की है, जहां नागपुर की ओर जा रहा एक ट्रक फोरलेन के किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और सीधे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद