नानपारा: नवाबगंज में किसान गोष्ठी का आयोजन, धान की पैदावार को लेकर दी गई जानकारी
बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को धान की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह गोष्ठी पायोनियर कंपनी द्वारा नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम बिराई गांव में आयोजित की गई थी। इसमें मौजूद किसानों के साथ पायोनियर धान की बेहतर पैदावार को लेकर जानकारी दी गई