फतेहपुर: चांदपुर के मकरंदपुर में पेड़ की डाल गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
मकरंदपुर गांव निवासी स्व0 रामराज प्रजापति का पुत्र अमर सिंह प्रजापति 7 अप्रैल अपने खेतो में काम कर रहा था। तभी अचानक मौसम बदलने के साथ साथ तेज हवा चलने लगी जिससे बचने के लिए वह एक पेड के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान डाल टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनो उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर