भीलवाड़ा: इंदिरा मार्केट में साप्ताहिक हाट यथावत रखने की मांग को लेकर पुराने कपड़े बेचने वालों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे सड़क पर पुराने कपड़े बेचने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने साप्ताहिक हॉट संडे बाजार को यथावत इंदिरा मार्केट में रखने की मांग की है।