भीलवाड़ा: यूआईटी का ताबड़तोड़ एक्शन, जर्जर 38 कियोस्क को किया जमींदोज, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तेद
भीलवाड़ा। शहर में अवैध कब्जों पर यूआईटी ने आज ऐसा पीला पंजा चलाया कि सालों से जमे जर्जर कियोस्क कुछ ही मिनटों में मलबे में बदल गए। गुरुवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपालपुरा रोड पर हुई कार्रवाई के दौरान कुल 38 कियोस्क ध्वस्त किए गए, जिन पर न तो किसी का कब्जा वैध था और न ही इनकी हालत सार्वजनिक सुरक्षा के लायक। यूआईटी तहसीलदार दिनेश साहू ने जानकारी दी।