भीलवाड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के 11 मामलों में वांछित शातिर आरोपी सांवरमल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। नगर निगम में नामांतरण के बहाने आधार कार्ड, पैन कार्ड और हस्ताक्षर लेकर धोखे से अपनी पत्नी के नाम करवा दी जमीन, आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के 10 और प्रकरण दर्ज हैं।