दुर्ग: भिलाई-चरोदा निगम शॉपिंग मॉल की खाली दुकानें अब मिलेगी किराये पर, शुरुआत ₹3,000 से
Durg, Durg | Oct 20, 2026 भिलाई-चरोदा निगम के 9 करोड़ की लागत वाले शॉपिंग मॉल की 141 दुकानों में से सिर्फ 52 की नीलामी हो सकी थी। अब बाकी दुकानें मासिक किराये पर दी जाएंगी। ग्राउंड फ्लोर की दुकानें ₹3,500 और प्रथम तल की ₹3,000 में उपलब्ध होंगी। छह महीने का अग्रिम भुगतान जरूरी है। साथ ही परिसर के छह बड़े हॉल भी खाली हैं जहां बैंक और मैरिज पार्टी जैसी गतिविधियां हो सकती हैं।