मदनपुर: लडुइया पहाड़ से पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत 47 डेटोनेटर एवं केबल बरामद कर नक्सली मनसूबे को किया नाकाम
औरंगाबाद में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाये जानें हेतु केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं औरंगाबाद पुलिस द्वारा लगातार एन्टी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में-दिनांक-04 अक्टूबर यानी शनिवार को आसूचना के आधार पर मदनपुर पुलिस की टीम एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बटालियन-47 पचरुखिया टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मदनपुर थानान्तर्गत लडुइया पहाड़ी क्षेत्रों मे