काशी चक: मधेपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
काशीचक प्रखंड के मधेपुरा गांव के पास तेज रफ्तार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक एक युवक की मौत हो गई है। रविवार को घटी घटना के बाद पूरे परिवार के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आगे की जांच में थाना प्रभारी गौतम कुमार जुट गए हैं।