मुज़फ्फरनगर: आदर्श कॉलोनी में करंट के झटके से मोटर, इन्वर्टर और पंखे जलकर खाक, सैकड़ों घरों में लाखों का नुकसान
आदर्श कॉलोनी में हाई वोल्टेज बिजली सप्लाई ने सैकड़ों परिवारों को बड़ा झटका दे दिया। तेज करंट आने से मोटर, इन्वर्टर, टीवी,पंखे और मोबाइल चार्जर तक जल गए।लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुआवजे की मांग उठाई। बिजली विभाग के SDO ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर में गलत कनेक्शन होने से यह हादसा हुआ हो सकता है।