लोहंडीगुडा: ग्राम बेलर में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने के विवाद के बाद ग्रामीणों की बड़ी बैठक
शनिवार को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम बेलर में एक धमांतरित महिला के शव को दफनाने के विवाद के बाद आज रविवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने गांव में एक बड़ी बैठक की। इस दौरान धर्मांतरण के विषय में चर्चा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देकर धर्मांतरित लोगों के शव को गांव से बाहर उनके कब्रिस्तान में ही दफनाए जाने की बात कही गई।