गिरिजाघर चौराहा पर शहीद उद्यम सिंह की जयंती पर जवानों ने दी 32 फायर की शस्त्र सलामी
Sadar, Varanasi | Dec 26, 2024 शहीद उधम सिंह स्मारक समिति ट्रस्ट की ओर से शहीद उद्यम सिंह को उनके 125 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को गिरजाघर पंचमुहानी पर शाम साढ़े 5 बजे वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के जवानों ने 32 फायर की सशस्त्र सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने जहां बिगुल बजाकर शहीद को नमन किया।