मोहनलालगंज: तड़के सुबह काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, मोहनलालगंज में सड़क हादसे में चालक की हुई मौत
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में फुलवरिया मोड़ के पास तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वेगनर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।