रायपुर। राजधानी रायपुर के एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम के अंदर छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे न केवल अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है, बल्कि स्कूल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।