अजीतमल: संपूर्ण समाधान दिवस पर अजीतमल कोतवाली में आई 7 शिकायतों में से 2 का किया गया निस्तारण, जिला अधिकारी ने दी जानकारी
शनिवार को अजीतमल कोतवाली में जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने शिकायत सुनी। जिला अधिकारी ने बताया कि साथ शिकायते आई जिनमें 2 का निस्तारण हो गया है और एक बिधूना की शिकायत थी जिसे भेज दिया गया है। शेष शिकायत गुणवत्तापूर्ण निस्तारित की जाएंगी।