राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बुधवार शाम करीब 4 बजे चंदला विधानसभा क्षेत्र के मंडल बछौन स्थित गौशाला एवं गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, उपचार और ठंड से बचाव की व्यवस्थाएँ परखी तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।