हरदोई: शहर क्षेत्र में एक ही नंबर की दो बाइक, घर पर खड़ी 'फैशन प्रो' का चालान मालिक के पास पहुँचा
Hardoi, Hardoi | Nov 29, 2025 हरदोई शहर में ट्रैफिक विभाग की बड़ी चूक सामने आई है, कोतवाली क्षेत्र के महेश गली निवासी महेश प्रसाद श्रीवास्तव तब हैरान रह गए, जब उन्हें ऑनलाइन चालान का संदेश मिला, जबकि उनकी मोटरसाइकिल फैशन प्रो (UP 30 AP 8699) जो उस समय उनके घर में खड़ी थी का चालान हुआ है। चालान देखकर वे पहले तो सकते में आ गए, मगर जब उन्होंने चालान के साथ संलग्न फोटो देखा तो वह कोई और थी।