हिलसा: कामता पंचायत वृद्धजनों को कराया राजगीर मलमास मेला का दीदार
Hilsa, Nalanda | Jun 13, 2026 हिलसा प्रखंड के कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार ने शुक्रवार को सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए पंचायत के सैकड़ों वृद्धजन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राजगीर मलमास मेला का भ्रमण कराया। ऐसे लोग जो आर्थिक तंगी, शारीरिक असमर्थता अथवा अन्य पारिवारिक कारणों से स्वयं मेला नहीं जा सकते थे, उन्हें पूर्व मुखिया ने अपने निजी वाहन एवं संसाधनों की व्यवस्था कर